ग्रेटर नोएडा में सनसनी: रात को नूडल्स खाकर सोया था परिवार, सुबह माता-पिता समेत तीन मासूम बच्चों के मिले शव

उत्तरप्रदेश|

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के रबूपुरा थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया हैं। रात में परविार ने नूडल्स खाए थे और सुबह घर में पांचों के शव मिले। मृतकों में पति-पत्नी और उनके तीन मासूम बच्चे शामिल हैं। घटना रबूपुरा थाना क्षेत्र के नगला श्री पदम गांव की है। मृतकों की पहचान महेश कुमार, उनकी पत्नी ललिता और बच्चों लड्डू, मिष्टी और साक्षात के रूप में हुई है।

सूचना मिलने पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। शुरुआती जांच में फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है। लेकिन अभी यह साफ नहीं हुआ है कि पांचों की मौत किस वजह से हुई। परिवार में एक साथ पांच मौतों से गांव में मातम पसरा हुआ हैं।

रात को नूडल्स खाकर सोया था परिवार, सुबह माता-पिता समेत तीन मासूम बच्चों के मिले शव

खिड़की से झांका तो उड़ गए होश

बताया जा रहा है कि महेश का परिवार रोज सुबह जल्दी उठ जाता था। शनिवार सुबह जब काफी देर तक उनके घर का दरवाजा नहीं खुला, तो पड़ोसियों को कुछ शक हुआ। पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज या प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद जब उन्होंने खिड़की से अंदर झांककर देखा, तो परिवार के सभी सदस्य बिस्तर पर बेसुध पड़े हुए थे। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा, तो अंदर पांचों लोग बेहोश मिले और उनके मुंह से झाग निकल रहा था। उन्हें तुरंत एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।

फूड पॉइजनिंग की आशंका

शुरुआती जांच और पूछताछ में महेश की मां और पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात को पूरे परिवार ने नूडल्स और चाय का सेवन किया था, जिसके बाद वे सोने चले गए थे। पुलिस और डॉक्टरों की शुरुआती जांच के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला गंभीर फूड पॉइजनिंग के असर का लग रहा है। हालांकि, अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मौत की असली और सटीक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच आने के बाद ही साफ हो पाएगी।

रात को नूडल्स खाकर सोया था परिवार, सुबह माता-पिता समेत तीन मासूम बच्चों के मिले शव

मौके पर जांच टीमें तैनात

घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस बल के साथ-साथ वरिष्ठ अधिकारी, फील्ड यूनिट, फोरेंसिक एक्सपर्ट्स और फूड एंड सेफ्टी विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और खाद्य सुरक्षा विभाग ने घर में बने भोजन व नूडल्स के सैंपल जांच के लिए जब्त कर लिए हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि वे इस दुखद मामले की हर एंगल से बारीकी से जांच कर रहे हैं ताकि मौत के असली कारणों का पता लगाया जा सके।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।