हरदोई में पत्नी को गोली मारकर पति फरार: लहूलुहान हालत में कमरे में पड़ी मिली, परिजनों से की गाली-गलौज

उत्तरप्रदेश|55 मिनट पहले
लहूलुहान हालत में कमरे में पड़ी मिली, परिजनों से की गाली-गलौज

हरदोई जिले के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के कोइलहा गांव में एक पति ने अपनी पत्नी को गोली मार दी। गंभीर हालत में महिला को लखनऊ रेफर किया गया है। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं और आरोपी पति की तलाश कर रही हैं।

आरोपी पति गंभीर यादव ने अपनी पत्नी साधना को तमंचे से गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गोली की आवाज सुनकर जब परिवार के लोग मौके पर दौड़े, तो साधना लहूलुहान हालत में पड़ी थी। इस दौरान आरोपी ने परिजनों को भी धमकी देते हुए कहा,सामने से हट जाओ, वरना तुम्हें भी मार देंगे। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

परिजनों को भी दी जान से मारने की धमकी

साधना का मायका सीतापुर जिले के नैमिषारण्य थाना क्षेत्र के भैरमपुर गांव में है। दोनों की शादी करीब 15 साल पहले हुई थी। दोनों के तीन बच्चे काजल, रौनक,और रुही है। पति-पत्नी बच्चों के साथ अलग रहते हैं। सोमवार तड़के परिवार के लोग सो रहे थे, तभी कमरे से साधना के रोने और चीखने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर परिजन दौड़े तो साधना घायल हालत में पड़ी मिली। आरोप है कि गंभीर ने गोली मारने के बाद परिजनों से गाली-गलौज की और उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी।

गोली मारने की वजह स्पष्ट नहीं

परिजनों और ग्रामीणों ने किसी तरह गंभीर को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह मौका पाकर भाग निकला। साधना के सास-ससुर और ननद उसे एंबुलेंस से अस्पताल लेकर पहुंचे। फिलहाल गोली मारने की वजह साफ नहीं हो सकी है। परिजनों के मुताबिक पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद और मारपीट होती थी। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार आरोपी पति की तलाश की जा रही है

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।