हापुड़ के अस्पताल में लगी भीषण आग: शॉर्ट सर्किट की वजह से एसी में ब्लास्ट, 32 मरीजों के साथ 3 नवजात सुर​क्षित

उत्तरप्रदेश|52 मिनट पहले
शॉर्ट सर्किट की वजह से एसी में ब्लास्ट, 32 मरीजों के साथ 3 नवजात सुर​क्षित

उत्तर प्रदेश के जिला हापुड़ में गढ़ रोड स्थित देवनंदिनी हॉ​स्पिटल में देर रात अचानक भीषण आग लग गई। जिसके बाद पूरे हॉस्पिटल में हड़कंप मच गया। आग से​केंड फ्लोर पर बने कमरा नंबर 12 में लगी। बताया जा रहा है कि आग एसी में शॉर्ट सर्किट के बाद ब्लास्ट होने की वजह से लगी। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धारण कर लिया और पूरे हॉ​स्पिटल में काला धुआं फैल गया। राहत की बात यह रही कि इस दर्दनाक घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। अस्पताल कर्मचारियों के साथ मिलकर वार्ड में फंसे 32 मरीजों और 20 अन्य का रेस्क्यू ऑपरेशन कर सुर​​क्षित बाहर निकाला गया। काले धुएं और अफरातफरी के बीच आसपास के वार्डों में भर्ती मरीजों को तुरंत इमरजेंसी वार्ड में शिफ्ट किया गया। इस दौरान एनआईसीयू में भर्ती तीन नवजात बच्चों को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

सभी मरीज सुर​क्षित

आग पर फायर सेफ्टी के जवानों ने कंट्रोल कर लिया और सभी मरीजों को अस्पताल के वार्डों से बाहर निकाल लिया गया। सभी मरीज स्वस्थ हैं और आग पर भी कंट्रोल पा लिया गया है। इस घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है। सभी मरीजों को समय रहते ही सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

घंटों बाद पाया गया आग पर काबू

वहीं हापुड़ के सीएफओ अजय कुमार शर्मा ने बताया कि दमकल विभाग को देर रात 12:50 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया और बड़ा हादसा होने से टल गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और सभी लोगों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

फायर सेफ्टी की जांच कर रहा जिला प्रशासन

वहीं हापुड़ एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि देवनंदिनी हॉस्पिटल में एक कमरे के एसी में ब्लास्ट होने की वजह से आग लग गई। पूरे हॉस्पिटल में धुआं फैल गया था और अफरातफरी का माहौल था। जैसे सूचना मिली, वैसे ही यहां पर दो-तीन थानों की फोर्स और फायर यूनिट की टीमें तत्काल मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की भी तीन गाडि़या अस्पताल पहुंची। हालांकि, आग की वजह से कमरे में रखा फर्नीचर, एसी और अन्य विद्युत उपकरण पूरी तरह जलकर राख हो गए हैं। अस्पताल में हुई इस आगजनी की घटना के बाद अब जिला प्रशासन अस्पताल परिसर में फायर सेफ्टी के इंतजामों की जांच पड़ताल कर रहा हैं।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।