बदायूं में बहू से छेड़खानी का विरोध करने पर ससुर की हत्या: लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला पड़ोसी युवक, दस दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था

उत्तरप्रदेश|
लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला पड़ोसी युवक, दस दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था

बदायूं में बहू से छेड़खानी और मोबाइल की किश्त के विवाद का विरोध करने पर 50 वर्षीय किसान भीमसेन की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है। यह वारदात बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र के उस्मानपुर गांव में हुई। वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी पड़ोसी युवक अजीत है, जो महज 10 दिन पहले ही जेल से जमानत पर छूटकर बाहर आया था।

खबरों के अनुसार, आरोपी अजीत शराब के नशे में किसान भीमसेन के घर में घुसा था। वहां उसने किसान की पुत्रवधू के साथ छेड़खानी और गाली-गलौज की। जब किसान भीमसेन ने इसका कड़ा विरोध किया, तो आरोपी ने उन पर हमला कर दिया।

मोबाइल फाइनेंस का विवाद

इस विवाद के पीछे एक आर्थिक कारण भी सामने आया है। करीब छह महीने पहले आरोपी अजीत ने अपने आधार कार्ड पर किसान भीमसेन को फाइनेंस पर एक मोबाइल दिलाया था। पिछले तीन महीनों से इसकी किश्त जमा नहीं हो सकी थी, जिससे नाराज होकर अजीत डंडा लेकर भीमसेन के घर पहुंचा था और इसी दौरान यह विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया।

सिर पर किया कई वार

जब भीमसेन घर में बैठकर खाना खा रहे थे, तभी आरोपी ने चारपाई की पाटी और लाठी-डंडों से उनके सिर पर ताबड़तोड़ कई वार किए, जिससे भीमसेन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जरीफनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी अजीत को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।