कन्नौज में शक ने ली पत्नी की जान: पति ने कुर्सी से बांधकर जिंदा जलाया; दोनों मासूम बच्चों को लेकर हुआ फरार

उत्तरप्रदेश|
पति ने कुर्सी से बांधकर जिंदा जलाया; दोनों मासूम बच्चों को लेकर हुआ फरार

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी ही पत्नी को शक के चलते बेहद क्रूर तरीके से मौत के घाट उतार दिया। आरोप है कि पति ने पत्नी को कुर्सी से बांधा, उसके ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डाला और फिर आग लगा दी। इस घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी अपने दो छोटे-छोटे बच्चों को साथ लेकर गांव से भाग निकला। पुलिस अब उसकी तलाश में जुटी है।

शक बनी हत्या की वजह

यह सनसनीखेज घटना छिबरामऊ थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव की है। पुलिस के अनुसार, वारदात गुरुवार सुबह करीब सात बजे हुई। मृत महिला की पहचान 30 वर्षीय सोनम के रूप में हुई है। पति की पहचान सुखबीर सिंह उर्फ मोनू के रूप में हुई है। फोन पर बातचीत से बढ़ा शकगांव वालों और पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि सुखबीर को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था। उसे शक था कि सोनम का गांव के ही एक युवक से संपर्क है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पत्नी को उस युवक से फोन पर बात करते हुए देख लिया था, जिसके बाद उसका शक और गहरा हो गया।

कुर्सी से बांधकर लगा दिया आग

इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच पिछले दो दिनों से लगातार झगड़ा चल रहा था। घर में तनाव का माहौल था। गुरुवार सुबह यह विवाद इतना बढ़ गया कि सुखबीर ने ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। सुबह-सुबह वारदात, डेढ़ घंटे तक धधकती रही आग। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सुबह करीब सात बजे सुखबीर ने सोनम को घर के अंदर कुर्सी से बांध दिया। इसके बाद उसने उस पर पेट्रोल छिड़का और आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। घर से उठती लपटें और महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

घर के अंदर का मंजर देखकर सभी सन्न

जब आग बुझी तो घर के अंदर का मंजर देखकर सभी सन्न रह गए। कमरे के अंदर से महिला के जले हुए अवशेष बरामद किए गए। छिबरामऊ के थाना प्रभारी कपिल दुबे ने बताया कि पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है। शव की पहचान की पुष्टि कर ली गई है। और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 11 साल पहले हुई थी शादी, 15 दिन पहले ही लौटा था गांव। जानकारी के अनुसार, सोनम और सुखबीर की शादी करीब 11 साल पहले हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। बेटा सात साल का और बेटी पांच साल की है। गांव वालों ने पुलिस को बताया कि सुखबीर हरियाणा के हिसार में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था।

करीब 15 दिन पहले ही लौटा था गांव

वह करीब 15 दिन पहले ही काम से गांव लौटा था। गांव लौटने के बाद से ही पति-पत्नी के बीच अनबन शुरू हो गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने दोनों बच्चों को साथ लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस का मानना है कि आरोपी बच्चों को लेकर किसी रिश्तेदार के यहां या किसी अन्य जगह छिप सकता है। पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में लगी हुई हैं। आसपास के थानों को भी अलर्ट कर दिया गया है। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और मातम का माहौल है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।