ललितपुर में दो बच्चे के साथ कुएं में कुदी महिला: मां और बेटे की मौत, बच्ची की तालाश जारी

उत्तरप्रदेश|

ललितपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई हैं। बानपुर थाना क्षेत्र के टीकरा तिवारी गांव में एक महिला ने घरेलू कलह से तंग आकर अपने दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी । इस हादसे में महिला और उसके सात वर्षीय बेटे की मौत हो गई है, जबकि उसकी पांच वर्षीय बेटी अभी भी लापता है, जिसकी तलाश की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान 32 वर्षीय पूजा कुशवाहा के रूप में हुई है, जो अपने पति बालकिशन कुशवाहा के साथ रहती थी। मंगलवार की सुबह पूजा का अपने परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस घरेलू कलह से परेशान होकर उसने आत्मघाती कदम उठाने का फैसला किया। और वह अपने सात साल के बेटे लक्ष्य और पांच साल की बेटी को लेकर गांव के ही एक कुएं पर पहुंची और दोनों बच्चों के साथ अंदर कूद गई।

घर में मचा कोहराम

घटना की भनक लगते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची बानपुर थाना पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस ने कुएं से महिला पूजा और उसके बेटे लक्ष्य के शवों को बाहर निकाल लिया है। पानी गहरा होने के कारण पांच साल की बच्ची का अभी तक पता नहीं चल पाया है, जिसके लिए रेस्क्यू टीम लगातार कुएं में सर्च ऑपरेशन चला रही है।

जांच में जुटी पुलिस

इस दर्दनाक घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस मामले की हर एंगल से बारीक जांच कर रही है ताकि घरेलू विवाद की असली वजह सामने आ सके।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।