कौशांबी में एलपीजी टैंकर में भीषण आग: गैस रिसाव के बाद टोल बूथ से टकराया टैंकर, एक चालक की जिंदा जलकर मौत

उत्तरप्रदेश|

कौशांबी जिले के कोखराज क्षेत्र स्थित सिरोही टोल प्लाजा पर शुक्रवार सुबह एलपीजी से भरे टैंकर में आग लगने के बाद बड़ा हादसा हो गया। गैस रिसाव के चलते अनियंत्रित हुए टैंकर ने टोल बूथ को टक्कर मार दी। हादसे के बाद टैंकर में लगी भीषण आग में चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग इतनी भयावह थी कि उसकी बॉडी पूरी तरह खाक हो गई। मौके से केवल कंकाल का कुछ हिस्सा ही मिल सका। इससे वहां मौजूद पांच कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वहीं, अन्य टोलकर्मियों ने समय रहते भागकर अपनी जान बचाई। प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर आग पर काबू पाया। सुरक्षा की दृष्टि से आसपास के क्षेत्र में यातायात रोक दिया।

जानकारी के अनुसार कानपुर की ओर से एलपीजी से भरा टैंकर गंगा पार की दिशा में जा रहा था। सुबह करीब साढ़े छह बजे सिरोही टोल प्लाजा के समीप पहुंचते ही टैंकर से गैस का रिसाव शुरू हो गया। देखते ही देखते उसमें आग लग गई और चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित टैंकर सीधे टोल बूथ से जा टकराया। टक्कर के समय बूथ में मौजूद पांच कर्मचारी आग की चपेट में आ गए। वहीं, आठ से दस अन्य कर्मचारियों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार हादसा ओवरटेक के दौरान हुआ। टैंकर की गति लगभग 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा बताई गई है। डिवाइडर से टकराने के बाद वाहन पलट गया। चालक तथा परिचालक मौके से कूदकर फरार हो गए।

कई वाहन भी जले

हादसे में कुल सात लोग घायल हुए। इनमें हीरामणि, आलोक, कृष्ण पाल, अतुल और गनमैन राजू गंभीर रूप से झुलस गए। सभी को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से हालत नाजुक होने पर प्रयागराज रेफर कर दिया गया। दो अन्य घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। आग की चपेट में आने से टोल प्लाजा के समीप खड़े कई दोपहिया और कुछ चारपहिया वाहन भी जलकर क्षतिग्रस्त हो गए।

आग पर पाया गया काबू

घटना की सूचना मिलते ही कोखराज सहित कई थानों की पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सुरक्षा को देखते हुए लगभग आधा किलोमीटर क्षेत्र को बैरिकेडिंग कर सील कर दिया गया और यातायात अस्थायी रूप से रोक दिया गया। एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार टक्कर के बाद गैस रिसाव हुआ। इसके चलते पहले तेज धमाका हुआ और फिर आग फैल गई। घटना के कारणों की जांच के लिए डीएसओ और तकनीकी टीम को बुलाया गया है। दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया। इसके बाद यातायात को धीरे-धीरे सामान्य किया जाने लगा।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।