महोबा में दुकान पर बैठी महिला पर हमला: सिर पर पत्थर से किए तीन वार, आरोपी गिरफ्तार

उत्तरप्रदेश|4 घंटे पहले
सिर पर पत्थर से किए तीन वार, आरोपी गिरफ्तार

चरखारी कस्बे में शराब के नशे में धुत एक युवक द्वारा महिला पर पत्थर से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। सिर पर गंभीर चोट लगने से घायल महिला की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना चरखारी कोतवाली क्षेत्र के मड़वासन मोहल्ले की है। पुलिस के अनुसार सोमवार देर रात आरोपी राकेश कुमार शराब के नशे में अपने चाचा से गाली-गलौज कर रहा था। इसी दौरान पास की किराना दुकान पर बैठीं गिरजादेवी पत्नी पन्नालाल पर वह अचानक भड़क गया। आरोप है कि उसने महिला को वहां से हटने के लिए कहा और पास में पड़ी पत्थर की चीप उठाकर उनके सिर पर लगातार तीन वार कर दिए। महिला की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सिर में गंभीर चोट के चलते उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

जिला अस्पताल में इलाज के दौरान गिरजादेवी की मौत हो गई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. विनय कुमार पटेल के अनुसार महिला की स्थिति अस्पताल पहुंचने के समय ही अत्यंत गंभीर थी। घटना की जानकारी मिलते ही चरखारी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी राकेश कुमार को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। उधर, मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपी अक्सर शराब के नशे में मोहल्ले में उत्पात मचाता था। पहले भी कई लोगों से मारपीट कर चुका है। उनका दावा है कि उसकी मारपीट में पहले एक बच्चे का हाथ भी टूट चुका है। हालांकि पुलिस का कहना है कि इन आरोपों की भी जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।