मिर्जापुर में दूसरी शादी के शक में परिवार का दर्दनाक अंत: महिला ने बच्चों संग खाया जहर, तीन की मौत एक की हालत नाजुक

मड़िहान थाना क्षेत्र के परसौना गांव में एक महिला ने पति की दूसरे शादी के शक में खौफनाक कदम उठा लिया। अपने तीन बच्चों को जहरीला पदार्थ खिला कर खुद भी खा लिया। हालत गंभीर होने पर सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां महिला और उसकी एक बेटी और बेटे की मौत हो गई। एक का इलाज चल रहा है। हालांकि हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया हैं।
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के परसौना गांव में सोमवार की देर रात पारिवारिक विवाद से आहत होकर एक महिला ने अपने तीनों बच्चों को जहर खिलाकर खुद भी जहर खा लिया। हादसे में महिला, एक पुत्र और एक बेटी की मौत हो गई, जबकि एक पुत्री की हालत गंभरी बनी हुई है, जिसका वाराणसी ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है।
इलाज के दौरान हुई मौत
प्राप्त जानकारी के अनुसार परसौना गांव निवासी कुसुम (38 वर्ष) ने अपने बच्चों मधु (12 वर्ष), राधिका (10 वर्ष) और सत्या (8 वर्ष) को जहर देकर खुद भी खा लिया। हालत बिगड़ने पर चारों को पीएचसी मड़िहान लाया गया, जहां से हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में ही कुसुम और राधिका की मौत हो गई। जबकि मधु और सत्या की हालत गंभीर देख ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान सत्या ने भी दम तोड़ दिया। वहीं मधु की हालत गंभीर बनी हुई है।
दूसरी शादी के शक में दर्दनाक अंत
अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन राजकुमार मीणा ने बताया कि कुसुम का पति धर्मेंद्र धरिकार शिकोहाबाद दिल्ली में रहता है। वह चार दिन पहले अपने घर आया था। कुसुम को इस बात का संदेह था कि धर्मेंद्र ने दूसरी शादी कर ली है। इस विवाद के संबंध में कुसुम के मायका शीतलगढ़ थाना संतनगर जनपद मिर्जापुर में 12 जुलाई को समझौता हुआ कि धर्मेंद्र कुसुम को अपने घर 13 जुलाई को विदा कराकर ले जाएगा, लेकिन समझौते के बावजूद धर्मेंद्र कुसुम को विदा करा कर अपने घर नहीं ले गया और बाहर चला गया। इसी कारण कुसुम 13 जुलाई को मायके से अपने ससुराल परसौना पहुंची और आवेश में आकर तीनों बच्चों को जहरीला पदार्थ खिला दिया और खुद भी खा लिया।
अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर
ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।









