बुलंदशहर में युवक की पीट-पीटकर हत्या: रात में महिला से मिलने के लिए घर में घुसा, पति के अचानक आने से हुआ विवाद

उत्तरप्रदेश|13 घंटे पहले
रात में महिला से मिलने के लिए घर में घुसा, पति के अचानक आने से हुआ विवाद

बुलंदशहर के छतारी थाना क्षेत्र के गांव जिनामई में एक युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। शुरूआती जांच में मामला प्रेस प्रसंग का पाया गया हैं।

आरोप है कि गांव का एक युवक पुष्पेंद्र सोमवार रात गांव की ही एक महिला के घर में घुस गया था। महिला का पति दिल्ली में नौकरी करता है। आरोप है कि पति के अचानक घर पहुंचने पर पुष्पेंद्र से घर आने का कारण पूछा तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।

पत्नी के साथ भी की मारपीट

इसके बाद वह पुष्पेंद्र के साथ जमकर मारपीट करने लगा। इस मारपीट में पुष्पेंद्र की मौत हो गई। आरोप है कि पुष्पेंद्र के साथ-साथ युवक ने अपनी पत्नी के साथ भी मारपीट की। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। गांव में तनाव का माहौल देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया कि फिलहाल युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग का पाया गया है। पुष्पेंद्र के पिता की तहरीर पर महिला, उसके पति और एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।