हाथरस में करंट लगने से युवक की मौत: लाइट और झालरों से सजा रहा था शादी वाला घर, परिवार में छाया मातम

उत्तरप्रदेश|

हाथरस के सासनी क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान विनीत पुत्र सुभाष के रूप में हुई है। वह लाइट मैकेनिक का काम करता था। हादसा उस समय हुआ, जब वह पड़ोस में रहने वाले अमर मोहम्मद की बेटी की शादी के लिए घर में सजावट कर रहा था।

हाथरस के सासनी क्षेत्र के जरैया गांव में शादी वाले घर को लाइट और झालरों से सजा रहे 23 वर्षीय विनीत की करंट लगने से मौत हो गई। सजावट का काम करते समय विनीत को अचानक तेज बिजली का करंट लग गया। झटका लगने से वह नीचे गिर गया। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की ओर से पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

मौत पर नही हुआ भरोसा तो ले गये निजी अस्पताल

परिजनों को विनीत की मौत की बात पर भरोसा नहीं हुआ। वे उसे अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां भी डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत बताया। इसके बाद परिजन देर रात शव लेकर गांव लौट आए। परिजनों के मुताबिक, विनीत अविवाहित था। वह चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। अचानक हुए हादसे से परिवार में मातम छा गया। घटना के बाद पूरे गांव में भी शोक का माहौल है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।