बिजनौर में जंगल से मिले पति-प​त्नि के शव: लकड़ी और चारा लेने गए थे दंपती, देर तक घर न आने पर परिजनों की खोजबिन

उत्तरप्रदेश|

बिजनौर जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में एक लापता दंपती की मौत का मामला सामने आया है। सोमवार को जंगल में लकड़ी और चारा लेने गए दंपती के शव मंगलवार सुबह जलालपुर-सदपूरा के जंगल से अलग-अलग स्थानों से बरामद किए गए हैं। मृतकों की पहचान जलालपुर काजी गांव निवासी देशराज (छोटू) और उनकी पत्नी सुषमा के रूप में हुई है। पुलिस को छानबीन के दौरान दोनों के शव जंगल में अलग-अलग स्थानों से प्राप्त हुए।

सोमवार सुबह करीब 10 बजे दोनों पति-पत्नी गंगा खादर स्थित जंगल में गए थे। दोपहर बाद तक जब वे घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की और पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। मंगलवार सुबह पुलिस, वन विभाग की टीम और ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से खोजबीन की, जिसके बाद दोनों के शव बरामद हुए। मृतक अपने पीछे दो बेटियां और दो बेटे छोड़ गए हैं।

दोपहर तक घर न लौटने पर बेटी को हुई चिंता

सोमवार सुबह करीब 10 बजे देशराज पत्नी सुषमा के साथ गंगा खादर स्थित खेत पर चारा और लकड़ी लेने गया था। दोपहर बाद तक दोनों घर नहीं लौटे तो बेटी कामिनी ने छोटे भाई हनी को खेत पर भेजा। हनी को खेत में उसके माता-पिता नहीं मिले। खेत के पास चकरोड पर उसकी मां की चप्पल पड़ी थी, जबकि कुछ दूरी पर पिता की चप्पल मिली। पास में खून भी पड़ा था। यह देखकर हनी घबरा गया और घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी।

परिजनों ने जाहिर की रंजिश की आशंका

एसपी सिटी कृष्ण गोपाल सिंह के अनुसार, घटनास्थल पर पुलिस बल के साथ फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ताकि मृत्यु के सही कारणों का पता लगाया जा सके। ग्रामीणों और परिजनों ने मामले में रंजिश की आशंका व्यक्त की है। पुलिस मामले के खुलासे के लिए अलग-अलग टीमें बनाकर जांच में जुट गई हैं।

अलग-अलग बरामद हुआ दंपती का शव

एएसपी सिटी ने बताया कि महिला का शव गंगा से बरामद हुआ है, जबकि उसके पति का शव पेड़ पर लटका मिला। मामले की जांच की जा रही है और जल्द आरोपियों को पकड़ने की बात कही गई है।पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। मृतक दंपती के दो बेटियां और दो बेटे हैं।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।