सीतापुर में 12 वर्षीय किशोरी लापता: 30 किमी दूर गंभीर हालत में मिली, परिजनों ने अपहरण और दुष्कर्म की आशंका जताई

उत्तरप्रदेश|
30 किमी दूर गंभीर हालत में मिली, परिजनों ने अपहरण और दुष्कर्म की आशंका जताई

सीतापुर के सदरपुर थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय किशोरी बुधवार की शाम खेत से घर लौटते समय लापता हो गई थी। देर रात वह रामपुर मथुरा क्षेत्र के अंगरोरा स्थित बंधे पर गंभीर हालत में मिली। परिजनों ने अपहरण और दुष्कर्म की आशंका जताई है। पुलिस ने उसे पहले जिला अस्पताल और फिर गंभीर हालत को देखते हुए लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया, जहां इलाज जारी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर मामले की जांच कर रही है।

सदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 वर्षीय किशोरी के लापता होने के बाद वह गंभीर हालत में मिली है। परिजनों ने उसके साथ अपहरण और दुष्कर्म की आशंका जताई है। जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम करीब चार बजे किशोरी अपने परिजनों के साथ धान काटने खेत गई थी। परिजनों ने उसे घर वापस भेज दिया, लेकिन वह घर नहीं पहुंची। जब परिवार के लोग खेत से लौटे तो किशोरी घर पर नहीं मिली। काफी तलाश के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिली।देर रात पुलिस ने ग्राम प्रधान के माध्यम से परिजनों को सूचना दी कि किशोरी रामपुर मथुरा क्षेत्र के अंगरोरा स्थित बंधे पर गंभीर हालत में मिली है। यह स्थान उसके गांव से करीब 30 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है।

खून से सने थे कपड़े

परिजनों का आरोप है कि किशोरी के कपड़े खून से सने थे और उसे गंभीर रक्तस्राव हो रहा था। पुलिस ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। सीओ कपूर कुमार ने बताया कि डायल 112 पर किशोरी के बंधे पर पड़े होने की सूचना मिली थी। मामले की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। रामपुर मथुरा थाने में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।