फर्रुखाबाद में बेटे ने की मां की हत्या: मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा युवक, बीच-बचाव करने आई बहन पर भी किया जानलेवा हमला

उत्तरप्रदेश|

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद के थाना शमशाबाद क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई हैं। पारिवारिक विवाद के दौरान मानसिक रूप से विक्षिप्त बताए जा रहे एक युवक ने अपनी मां को ईंट से कुचलकर मार डाला। बीच-बचाव करने आई अपनी बहन पर भी जानलेवा हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने युवती को सुरक्षित बचाया और करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आरोपी युवक पर काबू पाया।

सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार, क्षेत्राधिकारी कायमगंज राजेश द्विवेदी, थाना शमशाबाद पुलिस तथा फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एवं नमूने एकत्रित किए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बहन पर भी किया जानलेवा हमला

जानकारी के मुताबिक, खुड़ना वैध गांव निवासी स्वर्गीय रामदुलारे राठौर की पत्नी मुन्नी देवी पर बुधवार सुबह उनके पुत्र पंकज राठौर ने अचानक हमला बोल दिया। पंकज ने ईंट से सिर कुचलकर अपनी मां मुन्नी देवी की निर्मम हत्या कर दी। जब उसकी बहन सुषमा ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की और जानलेवा हमला किया।

मानसिक रूप से बीमार था युवक

वारदात के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर दौड़े आए आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत साहस दिखाते हुए हत्यारोपी पंकज को घेरकर पकड़ लिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई की और फिर हाथ-पैर बांधकर पुलिस के अवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों से पंकज की मानसिक स्थिति ठीक नहीं चल रही थी। उसका शहर के नेकपुर स्थित एक मनोरोग चिकित्सक से इलाज चल रहा हैं।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।