इटावा में ​शिक्षक ने छात्र के गंजे सिर पर बजाया तबला: वीडियो बना खुद किया वायरल, बीएसए ने किया निलंबित

उत्तरप्रदेश|

इटावा में बच्चे का गंजा सिर देखकर एक ​शिक्षक को मस्ती सूझ गई और उसने बच्चे के सिर को तबला समझकर बजाने लगा। इतना ही नहीं ​शिक्षक ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। यह मामला सैफई के प्राथमिक विद्यालय बिरौली का है। वीडियो वायरल होने के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने इंचार्ज प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार माथुर को निलंबित कर दिया है। शिक्षक ने अपनी फेसबुक आईडी से वीडियो वायरल किया था। यह वायरल रील 27 सेकेंड की है।

वीडियो में स्कूल ड्रेस में सात-आठ वर्ष उम्र का एक बच्चा जमीन पर बैठा दिख रहा है। जिसका सिर मुड़ा हुआ है। शिक्षक कुर्सी पर बैठा है और बच्चे का सिर उसने पैरों के बीच में ले रखा है। टेबल पर रखे मोबाइल पर तबले की धुन बज रही है। शिक्षक बच्चे के गंजे सिर पर तबला बजाने का अभिनय करते हुए शर्मनाक ढंग से ठहाके लगा रहा है। उसे हंसता देख कर क्लास के बाकी छात्र भी हंस रहे हैं। सामने से रील बनाई जा रही है।

वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मचा गया। बीएसए डॉ.राजेश कुमार ने कहा कि ​शिक्षक की यह हरकत बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। छात्रों पर इसका बहुत गलत असर पड़ सकता है। इसे देखते हुए दिनेश कुमार माथुर को निलंबित कर दिया गया है। विभागीय कार्रवाई के लिए जांच की जा रही है।

परिवार में अप्रिय घटना के बाद बच्चे ने मुंडवाया था सिर

बताया जा रहा है कि परिवार में एक दुखद घटना के बाद बच्चे ने अपना सिर मुंडवाया था। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग ​शिक्षक की इस हरकत का विरोध कर रहें हैं। लोगों ने कहा कि एक ​शिक्षक को इस तरह की हरकत सोभा नहीं देती है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।