बहराइच में सीमेंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई रोडवेज बस: चालक की मौत; 11 यात्री घायल, एक महिला गंभीर

उत्तरप्रदेश|

जिले में रविवार तड़के गोंडा-बहराइच मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। वहीं, रोडवेज बस में सवार 11 यात्री घायल हो गए। वाराणसी कैंट डिपो की बस आगे चल रही सीमेंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य शुरू कराया।

पुलिस के अनुसार सुबह करीब पांच बजे चिलवरिया के पास गोंडा से बहराइच आ रही रोडवेज बस आगे चल रही सीमेंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया।

पांच घायलों का इलाज जारी

अस्पताल में चिकित्सकों ने ट्रैक्टर चालक को मृत घोषित कर दिया। बस में घायल 11 यात्रियों में छह को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं, पांच का इलाज चल रहा है। इनमें एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

अधिकारियों ने लिया घटनास्थल का जायजा

हादसे की सूचना पर जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर राहत एवं उपचार कार्यों की जानकारी ली। बाद में क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर मार्ग पर यातायात सामान्य कराया गया।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।