अंबेडकरनगर एसटीएफ ने बदमाश को मार गिराया: एक लाख का इनामी था असीम अली, हत्या और डकैती के कई मुकदमे दर्ज

उत्तरप्रदेश|

एक लाख रूपये का इनामी बदमा​श असीम अली को एसटीएफ ने घेराबंदी कर मुठभेड़ में मार गिराया है। मारे गए बदमाश की पहचान कानपुर के थाना बिलौर के धुरैया गांव के असीम अली उर्फ विक्की के रूप में हुई है।

बेवाना थानाध्यक्ष प्रभाकांत तिवारी ने बताया कि मुठभेड़ जगदीशपुर गांव के निकट हुई। गोली लगने के बाद बदमाश को जिला अस्पताल लाया गया था,जहां पर डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया।

डकैती और हत्या के दर्ज थे मुकदमे

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आसिफ वर्ष 2014 के थाना शाहगंज जनपद जौनपुर के घर में बंधक बनाकर डकैती डालने और परिवार के 5 सदस्यों की धारदार हथियार से मार कर मरणासन्न करते हुए दो लोगों की हत्या की लोमहर्षक घटना में वांछित चल रहा था। इस पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित हो रखा था। टीम को मौके से 32 बोर की पिस्टल, 12 बोर की पौनिया और भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए हैं। मौके पर मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है।

यूपी, हरियाणा और राजस्थन में 21 मुकदमें दर्ज

आसिफ अपने गैंग के साथ घरों में बंधक बनाकर डकैती डालता था और विरोध होने पर हत्या कर देता था। इस पर डकैती एवं डकैती के साथ हत्या सहित कुल 21 से अधिक केस यूपी, हरियाणा और राजस्थान में दर्ज हैं।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।