हापुड़ में एक युवक ने पुलिस चौकी में घुसकर किया हंगामा: पुलिस से नाराज था युवक, नशें में था मदहोश

उत्तरप्रदेश|

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित दोयमी पुलिस चौकी में देर रात एक युवक ने नशे की हालत में घुसकर भारी तोड़फोड़ की। आरोपी युवक अत्यधिक नशे की हालत में रात करीब 11 बजे दोयमी पुलिस चौकी परिसर में घुस गया। उसने चौकी पर रखे गमले फेंककर तोड़ दिए और वहां पड़े एक डंडे को उठाकर मुख्य दरवाजे, गेट के शीशे और बेंच को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।

घटना के वक्त चौकी प्रभारी सहित कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। तोड़फोड़ की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुटे, लेकिन युवक के आक्रामक रवैये के कारण कोई आगे नहीं आया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को काबू में किया और उसे हिरासत में ले लिया।

पुलिस से नाराज था युवक

बताया जा रहा है कि पुलिस ने उसक किसी मामले की सुनवाई नहीं की। जिससे युवक पुलिस से नाराज था और नशे में धूत था। सीसे का कांच उसके हाथों व पैरों पर लगने से युवक घायल हो गया। उसको अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान चौकी के आसपास बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए।

नशा उतरने पर होगी पूछताछ

थाना प्रभारी पारस मलिक ने बताया-एक युवक ने पुलिस चौकी पर तोड़फोड़ की है। उसने शायद कोई सूखा नशा किया हुआ है। तोड़फोड़ में चौकी का दरवाजा, गेट का सीसा और गमले व बैंच आदि तोड़ डाले गए हैं। युवक को मेडिकल के लिए भेजा गया है। वह अपना नाम रिंकू बता रहा है। नशा उतरने पर उससे पूछताछ की जाएगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।