नोएडा में एसी ब्लास्ट से लगी आग: मौके पर दमकल की 6 गाड़ियां पहुंची, कोई जनहानि नहीं

नोएडा|1 घंटा पहले
मौके पर दमकल की 6 गाड़ियां पहुंची, कोई जनहानि नहीं

नोएडा के सेक्टर-119 स्थित अरण्य सोसाइटी में सोमवार सुबह एसी ब्लास्ट के बाद 21वीं मंजिल पर भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने आसपास के तीन फ्लैटों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना से पूरी इमारत में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

सुबह करीब साढ़े आठ बजे 24 मंजिला इमारत की 21वीं मंजिल पर एसी में विस्फोट के बाद आग भड़क उठी। कुछ ही देर में खिड़कियों से ऊंची-ऊंची लपटें निकलने लगीं और पूरे फ्लोर में धुआं भर गया। स्थिति बिगड़ते देख लोग घबराकर सीढ़ियों के रास्ते नीचे उतरने लगे। पास की इमारत से भी लोगों ने पाइप के जरिए पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया।

खाली कराई गई इमारत

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। साथ ही एहतियात के तौर पर इमारत को खाली कराया गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस घटना में किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है।

ऊंची इमारतों में चुनौती बना अग्निशमन

नोएडा की बहुमंजिला इमारतों में आग बुझाने के लिए दमकल विभाग के पास 30 से 42 मीटर तक पहुंचने वाले हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म और आर्टिकुलेटिंग वाटर टावर उपलब्ध हैं, जो लगभग 10 मंजिल तक प्रभावी हैं। विभाग 72 और 102 मीटर क्षमता वाली नई हाइड्रोलिक मशीनें भी खरीद रहा है। सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा जैसी ऊंची इमारतों के लिए आधुनिक अग्निशमन व्यवस्था विकसित करने की दिशा में भी काम किया जा रहा है। हाल ही में वहां 300 मीटर तक आग बुझाने में सक्षम एयर कंप्रेस्ड फोम सिस्टम का परीक्षण किया गया था। हालांकि वह अभी नियमित उपयोग में नहीं आया है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।