गौतमबुद्ध नगर में होटल मालिक जबरन करवाता था देह व्यापार: पुलिस कार्रवाई में चार महिलाएं कराई गई मुक्त, आरोपी फरार

नोएडा|
पुलिस कार्रवाई में चार महिलाएं कराई गई मुक्त, आरोपी फरार

गौतमबुद्ध नगर जिले की बिसरख थाना पुलिस ने जीडीए कॉलोनी के एक होटल से कथित तौर पर संचालित देह व्यापार का भंडाफोड़ कर चार महिलाओं को मुक्त कराया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद से होटल का मालिक फरार है।

बिसरख के थाना प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि गुरूवार रात को गौर सिटी के नजदीक स्थित जीडीए कॉलोनी में बने एक होटल से देह व्यापार करने की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

मना करने पर जान से मारने की देता था धमकी

उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान होटल में चार महिलाएं मिलीं जिनकी उम्र क्रमश: 21, 49, 24 और 21 वर्ष है। सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान चारों महिलाओं ने दावा किया कि होटल मालिक रोहित कुमार उर्फ रामू उनसे जबरन देह व्यापार करवाता था और मना करने पर जान से मारने की धमकी देता था। महिलाओं को उनके परिजनों के पास भेज दिया गया हैं।

पूछताछ कर रही पुलिस

पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही होटल का मालिक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस मुक्त कराई गई महिलाओं से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस अनैतिक व्यापार के पीछे कोई बड़ा संगठित गिरोह या मानव तस्करी का नेटवर्क तो काम नहीं कर रहा था।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।