नोएडा और दिल्ली के स्कूलों को उड़ाने की धमकी: सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, स्कूलों की हुई जांच

नोएडा|

नोएडा और दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इससे हड़कंप मच गया है। धमकी मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं हैं। पुलिस, बम डिस्पोजल स्क्वायड, डॉग स्क्वॉड और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। सभी टीमें स्कूल परिसरों की जांच में जुट गईं। सुरक्षा के मद्देनजर स्कूलों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। पुलिस धमकी मिलने के स्रोत का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल जांच के बाद ही धमकी की वास्तविकता और उससे जुड़े तथ्यों की पुष्टि हो सकेगी।

दिल्ली के रोहिणी इलाके में स्थित दो स्कूलों को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद अधिकारियों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। एक अधिकारी ने ये जानकारी दी। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया, तलाशी अभियान जारी है। अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। उसने ने बताया कि उसे रोहिणी स्थित वेंकटेश्वर ग्लोबल स्कूल और माउंट आबू पब्लिक स्कूल में बम की धमकी मिलने के संबंध में एक सूचना मिली थी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।