नोएडा में एमिटी यूनिवर्सिटी के बाहर दुकानों में लगी आग: एक के बाद एक फटे कई एलपीजी सिलिंडर, एक व्यक्ति की मौत

नोएडा|

नोएडा के सेक्टर-126 स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी के पास शनिवार दोपहर बाद एक बड़ा हादसा हो गया। यूनिवर्सिटी के गेट नंबर चार के सामने बनी चाय-नाश्ते और खाने-पीने की दुकानों में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दुकानों में रखे करीब चार से पांच एलपीजी गैस सिलिंडर एक के बाद एक जोरदार धमाकों के साथ फट गए। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत होने की पुष्टि हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोपहर के समय किसी एक दुकान में रखे सिलिंडर में अचानक ब्लास्ट हुआ। पलक झपकते ही आग ने आसपास की पांच-छह दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की भयंकर गर्मी के कारण अन्य दुकानों में रखे सिलिंडरों में भी एक के बाद एक धमाके होने लगे। इन धमाकों की गूंज से पूरा इलाका दहल उठा। हादसे के वक्त मौके पर मौजूद छात्रों, स्थानीय लोगों और राहगीरों में दहशत फैल गई और वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसमान में चारों तरफ काले धुएं का गुबार छा गया।

एक के बाद एक फटे कई एलपीजी सिलिंडर, एक व्यक्ति की मौत

दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, थाना सेक्टर-126 की पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। दमकल की चार से छह गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और करीब 30 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

एक के बाद एक फटे कई एलपीजी सिलिंडर, एक व्यक्ति की मौत

लाखों की संपत्ति खाक, जांच जारी

इस अग्निकांड में चाय-नाश्ते की सभी दुकानें जलकर पूरी तरह खाक हो गई हैं, जिससे दुकानदारों को भारी नुकसान हुआ है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटी रही। शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह सिलिंडर लीकेज या शॉर्ट-सर्किट मानी जा रही है, हालांकि पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।