प्रतापगढ़ में पति-पत्नी ने जहर खाकर दी जान: रात में भतीजे से हु​आ था विवाद, घटना से पहले खुद फोन कर पुलिस को दी थी सूचना

प्रतापगढ़|09 सितंबर 2026
रात में भतीजे से हु​आ था विवाद, घटना से पहले खुद फोन कर पुलिस को दी थी सूचना

प्रतापगढ़ जिले में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के अमरोना श्रीकांत का पुरवा गांव में भतीजे से हुए पारिवारिक विवाद के बाद एक दंपती ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। हादसे में 50 वर्षीय सुभाष तिवारी और उनकी 45 वर्षीय पत्नी सपना तिवारी की मौत हो गई है।

बताया जा रहा कि दंपती का अपने भतीजे के साथ किसी बात को लेकर गंभीर विवाद हुआ था। बुधवार सुबह चार बजे जहर खाने से ठीक पहले, महिला ने खुद पुलिस और मायके पक्ष के लोगों को फोन करके घटना और विवाद की जानकारी दी थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो दोनों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने सुभाष तिवारी को मृत घोषित कर दिया। सपना तिवारी की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

भतीजे से विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम

रात में भतीजे से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी से आहत होकर दंपती ने सुबह करीब चार बजे यह खौफनाक कदम उठा लिया। जहर खाने से पहले सपना ने फोन कर पुलिस और मायके पक्ष को सूचना दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।