प्रयागराज में गोली लगने से हेड कांस्टेबल की मौत: गर्दन के दाहिने हिस्से में लगी बुलेट, हादसे की जांच जारी

प्रयागराज|
गर्दन के दाहिने हिस्से में लगी बुलेट, हादसे की जांच जारी

पुलिस लाइन स्थित सरकारी क्वार्टर में बुधवार दोपहर गोली लगने से हेड कांस्टेबल अजय मौर्या की मौत हो गई। वह 2011 बैच के सिपाही थे और न्यायिक अधिकारी की सुरक्षा में तैनात थे। घटना के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई। सूचना पर एडिशनल सीपी (एलओ) समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। अजय को एसआरएन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अजय मौर्या मूल रूप से वाराणसी के चोलापुर के निवासी थे और परिवार के साथ पुलिस लाइन के सरकारी आवास में रहते थे। एसीपी विवेक यादव के मुताबिक, सरकारी शस्त्र से दुर्घटनावश गोली चलने की बात सामने आई है। वहीं, घटना को लेकर आत्महत्या की आशंका भी जताई जा रही है। गोली उनकी गर्दन के दाहिने हिस्से में लगी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।