तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से व्यक्ति की मौत: घर के सामने सड़क पर टहल रहा था मृतक, कृषि विज्ञान केंद्र में गहरा शोक

कृषि विज्ञान केंद्र बगही में चालक-कम-मैकेनिक के पद पर तैनात अवधेश प्रताप सिंह की रविवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अयोध्या जिले के सहादतगंज स्थित अपने घर के सामने सड़क पर टहल रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनकी जान चली गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद संतकबीरनगर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों और कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई।
अवधेश प्रताप सिंह के निधन पर कृषि विज्ञान केंद्र संतकबीरनगर के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. सीपीएन गौतम सहित केंद्र के सभी वैज्ञानिकों और कर्मचारियों ने गहरा दुख जताया। उन्होंने दिवंगत कर्मचारी के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इस कठिन समय में परिजनों को दुख सहने की शक्ति मिलने की कामना की।
फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।

