संतकबीरनगर में दर्दनाक सड़क हादसा: टीनशेड में जा घुसा अनियंत्रित ट्रक, एक ही परिवार में चार की ऑन द स्पॉट मौत

संतकबीरनगर|55 मिनट पहले
टीनशेड में जा घुसा अनियंत्रित ट्रक, एक ही परिवार में चार की ऑन द स्पॉट मौत

उत्तरप्रदेश के संतकबीरनगर के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के कुर्तियां गांव में आज सुबह 6 बजे तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने टीनशेड में जा घुसा। हादसे में शेड के नीचे बैठे पति-पत्नी समेत एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। मृतकों के परिजनों और ग्रामीणों ने चालक पर तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया है।

सोमवार की सुबह करीब 6 बजे खलीलाबाद से बस्ती की तरफ जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक चालक को अचानक झपकी आ गई। जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे उतर गया और किनारे बने टीनशेड के सामने बैठे परिवार को रौंदते हुए आगे गड्ढे में जा गिरा। हादसे के वक्त परिवार के लोग घर के बाहर टीनशेड के नीचे चारपाई पर बैठे हुए थे। ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला और चारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

अनियंत्रित होकर टीनशेड में जा घुसा ट्रक

कुर्तियां गांव निवासी 55 वर्षीय लालजी पुत्र गनपत अपनी 50 वर्षीय पत्नी ज्ञानमती, 10 वर्षीय पौत्र आदर्श पुत्र अनिल कुमार और आठ वर्षीय नाती सत्यम पुत्र राजेश निवासी पकरी आराजी, थाना दुधारा के साथ सोमवार सुबह घर के बाहर सड़क किनारे बने टीनशेड में बैठे थे। इसी दौरान खलीलाबाद की ओर से बस्ती जा रहा तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और टीनशेड को तोड़ते हुए चारों को अपनी चपेट में ले लिया।

ऑन द स्पॉट हुई मौत

सत्यम अपने मामा अनिल कुमार के घर आया हुआ था। इसी दौरान खलीलाबाद की ओर से बस्ती जा रहा तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और टीनशेड को तोड़ते हुए चारों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में चारों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और आला अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।