संतकबीरनगर में मुर्गी फार्म में करंट लगने से युवक की मौत: मोटर का पाइप ठीक करते समय हुआ हादसा, सफाई के दौरान गई जान

संतकबीरनगर|
मोटर का पाइप ठीक करते समय हुआ हादसा, सफाई के दौरान गई जान

इंदरपुर गांव में मुर्गी फार्म पर काम करते समय करंट की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मोटर का पाइप ठीक करते वक्त हादसा हुआ। बेहोशी की हालत में युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है।

खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के छोटी सरौली गांव निवासी अंकित सिंह, जय प्रकाश सिंह के बेटे थे। वह अपने गांव से मुर्गी फार्म पहुंचे थे। फार्म की साफ-सफाई के साथ मोटर का पाइप ठीक कर रहे थे। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आकर बेहोश हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।

परिवार में सबसे छोटे थे अंकित

अंकित तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके बड़े भाइयों के नाम पंकज सिंह और गोलू हैं। युवक की अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।