संतकबीरनगर में तेज रफ्तार कार की टक्कर से मजदूर की मौत: टक्कर से उछलकर दूर गिरा युवक, चालक फरार

खलीलाबाद में कार की टक्कर से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा कोतवाली क्षेत्र के बुधा कला चौराहे पर हुआ। कार की टक्कर लगने से युवक करीब 10 फीट ऊपर उछलकर 25 से 30 मीटर दूर जा गिरा। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया।
मृतक की पहचान कांटे क्षेत्र के बुधा कला गांव निवासी कमलेश पुत्र विशुन के रूप में हुई है। वह मजदूरी कर अपने माता-पिता का भरण-पोषण करता था और दो भाइयों में सबसे छोटा था। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस को बुलाया गया। स्थानीय लोगों ने कार का नंबर यूपी 53 ईएस 5532 नोट कर लिया। कांटे पुलिस ने घटनास्थल पर जुटी भीड़ को हटाया। पुलिस कार और उसके चालक की तलाश में जुटी है।
फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।

