संतकबीरनगर में बस ने छह साल के मासूम को कुचला: मौत, परिजनों ने किया सड़क जाम

संतकबीरनगर|
मौत, परिजनों ने किया सड़क जाम

संतकबीरनगर के मेंहदावल रोडवेज परिसर में शुक्रवार दोपहर बस की चपेट में आने से छह वर्षीय बालक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। नाराज परिजनों ने रोडवेज के बाहर सड़क जाम कर बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन वह कार्रवाई की मांग पर अड़े थे।

जानकारी के अनुसार, रोडवेज तिराहा निवासी राजदेव का छह वर्षीय पुत्र दिपांश परिसर में स्थापित दुर्गा प्रतिमा के पास गया था। इसी दौरान रोडवेज बस का चालक वाहन को पीछे कर रहा था। तभी बालक बस की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बालक की मौत की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित परिवार और आसपास के लोगों ने रोडवेज परिसर में हंगामा शुरू कर दिया और सड़क जाम कर दी।

चालक पर कार्रवाई की मांग

परिजनों की मांग थी कि हादसे के जिम्मेदार बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाए। सड़क जाम होने से आवागमन प्रभावित हो गया। सूचना पर एसडीएम, सीओ समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि शाम करीब साढ़े चार बजे तक परिजन जाम लगाए हुए थे और चालक पर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।