संतकबीरनगर में ओवरब्रिज से 30 फीट नीचे गिरा किशोर: बेटे का शव देख बेसुध हुए माता-पिता, गिटार लेने के लिए निकला था घर से

संतकबीरनगर|
बेटे का शव देख बेसुध हुए माता-पिता, गिटार लेने के लिए निकला था घर से

खलीलाबाद में देर रात ओवरब्रिज से करीब 30 फीट नीचे गिरने से 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। हादसे में शाश्वत राय सड़क पर औंधे मुंह गिरा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इकलौते बेटे की मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

शाश्वत राय मूलरूप से मेंहदावल के अव्वल केवटलिया मोहल्ले का निवासी था। उसके पिता संजय राय मेंहदावल विकासखंड के कंपोजिट विद्यालय गगनई बाबू में सरकारी शिक्षक हैं। मां सीमा राय खलीलाबाद के ग्लोमिंग बर्ड्स स्कूल में निजी शिक्षिका हैं। परिवार पिछले पांच साल से खलीलाबाद शहर में किराये के मकान में रह रहा था। परिजनों के मुताबिक, शाश्वत रात करीब आठ बजे गिटार लेने के लिए बाइक से घर से निकला था। देर रात करीब 12 बजे ओवरब्रिज से नीचे गिरने के कारण उसकी मौत हो गई।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

शाश्वत की एक चार वर्षीय बहन भी है। हादसे की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। बेटे का शव देखकर माता-पिता बेसुध हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।