संतकबीरनगर में 5 हजार के विवाद में ट्रैक्टर चालक की हत्या: बकाया मांगने पर हुआ था झगड़ा, कोर्ट के आदेश पर चार के खिलाफ केस दर्ज

संतकबीरनगर|
बकाया मांगने पर हुआ था झगड़ा, कोर्ट के आदेश पर चार के खिलाफ केस दर्ज

जिले में महज पांच हजार रुपये के बकाया भुगतान को लेकर हुए विवाद में ट्रैक्टर चालक हत्या का आरोप लगा है। जिला न्यायालय के आदेश पर दुधारा पुलिस ने सोनू, बबलू, एखलाख और दिलीप के खिलाफ हत्या तथा एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पत्नी सरिता के मुताबिक, दिनेश सोनू के यहां ट्रैक्टर चलाते थे और उसके पास पांच हजार रुपये बकाया थे। आरोप है कि 22 जून 2026 को रुपये मांगने पर सोनू ने दिनेश को जातिसूचक शब्द कहे और धमकी दी।

सरिता का आरोप है कि 24 जून 2026 को सुबह करीब नौ बजे सोनू अपने साथियों बबलू, एखलाख और दिलीप के साथ घर पहुंचा। चारों दिनेश को दावत कराने और रुपये देने के बहाने अपने साथ ले गए। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते सिसवा फतेउल्लाह गांव के पोखरे में दिनेश को डुबोकर मार दिया गया।

पुलिस में सुनवाई नहीं होने पर पहुंची अदालत

परिजनों के मुताबिक, घटना के बाद सूचना पर डायल 112 की पुलिस पहुंची थी और थाने जाकर शिकायत देने को कहा था। सरिता ने थाने में तहरीर दी, लेकिन केस दर्ज नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस अधीक्षक को रजिस्टर्ड डाक से शिकायत भेजी गई। कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने अदालत का रुख किया। कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने अब मामला दर्ज किया है। एसओ दुधारा अमित कुशवाहा ने बताया कि चारों आरोपितों के खिलाफ हत्या और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।