सऊदी अरब से फोन पर तीन तलाक देने वाले पर एक्शन: सिद्धार्थनगर में ढोल-नगाड़ों के साथ की मुनादी, घर पर चस्पा किया आदेश

सिद्धार्थनगर|
सिद्धार्थनगर में ढोल-नगाड़ों के साथ की मुनादी, घर पर चस्पा किया आदेश

सऊदी अरब से फोन पर पत्नी को तीन तलाक देने के आरोपी निजाम अहमद अंसारी के खिलाफ पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई की है। मंगलवार को महिला थाना प्रभारी भागवती पांडे पुलिस टीम के साथ करीमपुर, बर्डपुर-11 पहुंचीं। यहां आरोपी के घर ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कराई गई और न्यायालय का आदेश चस्पा किया गया। निजाम अहमद अंसारी सिद्धार्थनगर के करीमपुर का निवासी है। उसके खिलाफ महिला थाने में दहेज उत्पीड़न, मारपीट, धमकी और मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है।

जुबैदा खातून की शादी 12 मार्च 2022 को निजाम अहमद अंसारी से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद दहेज की मांग को लेकर उन्हें प्रताड़ित किया जाने लगा। मार्च 2024 में जुबैदा को मायके भेज दिया गया। इसके बाद पति ने सऊदी अरब से फोन कर उन्हें तीन तलाक दे दिया। मामले में जुबैदा ने जुलाई 2025 में शिकायत की थी, जिसके बाद 20 जुलाई 2025 को मुकदमा दर्ज किया गया।

फरार घोषित होने के बाद पुलिस की कार्रवाई

मामले में सिविल जज (जूनियर डिवीजन)/फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम के आदेश पर पुलिस ने आरोपी को फरार घोषित करने की कार्रवाई की। इसके बाद उसके घर पर न्यायालय का आदेश चस्पा कर मुनादी कराई गई। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य आरोपी को कानूनी प्रक्रिया की जानकारी देना है। मामले में आगे की कार्रवाई न्यायालय के निर्देशों के अनुसार की जाएगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।