सिद्धार्थनगर में किसान दिवस पर डीएम ने सुनीं समस्याएं: अधिकारियों को दिए समयबद्ध समाधान के निर्देश, किसानों की शिकायतों पर प्राथमिकता से करे कार्रवाई

सिद्धार्थनगर|
अधिकारियों को दिए समयबद्ध समाधान के निर्देश, किसानों की शिकायतों पर प्राथमिकता से करे कार्रवाई

अम्बेडकर सभागार में बुधवार को आयोजित किसान दिवस में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने किसानों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयसीमा के भीतर निस्तारण करने और किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। डीएम ने किसान सम्मान निधि, फार्मर रजिस्ट्री, बिजली बिल, कृषि दवाओं, बीज और सिंचाई से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने पर जोर दिया।

उप कृषि निदेशक ने बताया कि पिछली बैठक में मिली ज्यादातर शिकायतों का समाधान कर दिया गया है। इस पर डीएम ने निर्देश दिया कि अधिकारी किसान दिवस में स्वयं मौजूद रहें, ताकि किसानों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

बैठक में कई विभागों के अधिकारी मौजूद

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह, उप कृषि निदेशक राजेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी रवि शंकर पांडेय, सहायक निदेशक मत्स्य नंद किशोर और एआर कोऑपरेटिव प्रकाश बहादुर गौतम समेत अन्य अधिकारी और किसान मौजूद रहे।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।