सिद्धार्थनगर में तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दुर्गा पूजा से लौट रहे थे घर

सिद्धार्थनगर|

जिले में दुर्गा पूजा देखकर घर लौट रहे तीन दोस्तों की सड़क हादसे में जान चली गई। भवानीगंज थाना क्षेत्र के बयारा चौराहे के पास तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद चौरा बनगवा गांव में मातम पसरा है।

चौरा बनगवा गांव निवासी विशाल (17), इंद्रजीत गौतम (20) और मुकेश अग्रहरि (16) आपस में दोस्त थे। विशाल और मुकेश रफी मेमोरियल इंटर कॉलेज में पढ़ते थे। विशाल कक्षा आठ का छात्र था। वहीं, इंद्रजीत भवन निर्माण में मजदूरी कर परिवार की आर्थिक मदद करता था। तीनों के परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हैं और उनके पिता मजदूरी करके घर चलाते हैं।

हादसे में क्षतिग्रस्त हुआ वाहन

तीनों पास के गांव में दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे थे। वहां दुर्गा प्रतिमा की आंखों पर बंधी पट्टी खोली गई थी। तीनों ने प्रसाद ग्रहण किया और फिर एक ही बाइक से घर के लिए निकल पड़े। रात करीब दो बजे गांव से लगभग 700 मीटर दूर बयारा चौराहे के पास भड़रिया की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और गंभीर चोटों के कारण तीनों की जान चली गई। घटनास्थल पर ताश के पत्ते मिलने की जानकारी भी सामने आई है।

परिवारों में मचा कोहराम

हादसे की सूचना पर भवानीगंज के थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मृतक विशाल के चाचा शिवशंकर प्रजापति ने बताया कि गांव में दुर्गा प्रतिमा की पट्टी खुलने के बाद आरती हो रही थी। आरती के बाद वह घर लौट आए थे। कुछ देर बाद बच्चों के हादसे की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे तो तीनों के शव पड़े थे।

अज्ञात वाहन की तलाश में पुलिस

थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह के मुताबिक, रात में गश्त के दौरान पुलिस को हादसे की सूचना मिली थी। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान करने में जुटी है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।