सिद्धार्थनगर में एथलेटिक्स का मुकाबला: 13 अक्टूबर से होगी जिला स्तर की प्रतियोगिता, तीन आयु वर्गों में उतरेंगे खिलाड़ी

सिद्धार्थनगर|
13 अक्टूबर से होगी जिला स्तर की प्रतियोगिता, तीन आयु वर्गों में उतरेंगे खिलाड़ी

जिले में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत स्कूल एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं 13 अक्टूबर से शुरू होंगी। जिला स्तरीय मुकाबले 13 और 14 अक्टूबर को, जबकि मंडल स्तरीय प्रतियोगिताएं 16 और 17 अक्टूबर को आयोजित की जाएंगी।

सभी मुकाबले जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम, सिद्धार्थनगर में सुबह नौ बजे से होंगे। इनमें 14 वर्ष से कम आयु के सब-जूनियर, 17 वर्ष से कम के जूनियर और 19 वर्ष से कम के सीनियर वर्ग के बालक-बालिकाएं हिस्सा लेंगे। दीनबंधु इंटर कॉलेज, नदाव इस आयोजन का संचालन करेगा। प्रतियोगिता खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।