सिद्धार्थनगर में छप्पर में लगी आग: 22 मवेशी झुलसे, ग्रामीणों की मदद से आग पर पाया काबू

सिद्धार्थनगर|
22 मवेशी झुलसे,  ग्रामीणों की मदद से आग पर पाया काबू

उसका बाजार थाना क्षेत्र के अजगरा गांव में अचानक आग लगने से पशुपालक परिवार को भारी नुकसान हुआ। विजय पासवान के छप्पर में आग लगी। कुछ ही देर में लपटों ने पूरे छप्पर को अपनी चपेट में ले लिया। आग में एक भैंस, एक गाय और करीब 20 बकरियां बुरी तरह झुलस गईं। छप्पर पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं है।

छप्पर से आग की लपटें उठती देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने की कोशिश की और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम ने प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया। पुलिस अब आग लगने के कारणों की जानकारी जुटा रही है।

पीड़िता ने की आर्थिक सहायता की मांग

पीड़ित परिवार पशुपालन के साथ साइकिल पंचर की दुकान चलाकर जीवन-यापन करता है। आग में पशुओं के झुलसने और छप्पर के नष्ट होने से परिवार की आजीविका पर सीधा असर पड़ा है। पीड़िता तुलसी पासवान ने प्रशासन से आर्थिक सहायता देने की मांग की है। उनका कहना है कि नुकसान के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

मौके पर पहुंची पशु विभाग की टीम

हादसे की जानकारी मिलने के बाद पशु विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने झुलसे पशुओं का उपचार शुरू कर दिया है। परिवार को उम्मीद है कि प्रशासन नुकसान का आकलन कर आर्थिक मदद उपलब्ध कराएगा। वहीं, पुलिस आग के कारणों की जांच कर रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।