सिद्धार्थनगर में दुर्गा आरती को लेकर बवाल: आरती बंद कराने पर बढ़ा विवाद, तीन लोगों पर केस दर्ज

सिद्धार्थनगर|
आरती बंद कराने पर बढ़ा विवाद, तीन लोगों पर केस दर्ज

डुमरियागंज क्षेत्र के नजवागांव में दुर्गा प्रतिमा के सामने भजन-आरती को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरती बंद कराने पहुंचे तीन पड़ोसियों ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट की और उसके परिवार से अभद्रता की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पीड़ित रामपाल मौर्य की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

रामपाल मौर्य के मुताबिक, पड़ोसी सुरेंद्र मौर्य, सुरभई मौर्य और सुनीता मौर्य वहां पहुंचे। उन्होंने भजन-आरती बंद करने को कहा। रामपाल ने बताया कि आरती कुछ देर में समाप्त होने वाली थी, लेकिन इसी बात पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि तीनों ने गाली-गलौज करते हुए रामपाल को थप्पड़ और मुक्कों से पीटा। परिवार के सदस्यों के साथ भी अभद्रता की गई।

जान से मारने की दी धमकी

शिकायत के अनुसार, विरोध करने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देकर चले गए। रामपाल की तहरीर पर सुरेंद्र मौर्य, सुरभई मौर्य और सुनीता मौर्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया। मामले की जांच उपनिरीक्षक राम मिलन आजाद को सौंपी गई है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।