सिद्धार्थनगर में फंदे से लटका मिला युवती का शव: बहन ने कहा था चाय बनाने को, जांच में जुटी पुलिस

सिद्धार्थनगर|
बहन ने कहा था चाय बनाने को, जांच में जुटी पुलिस

शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र के पिपरादोयम गांव में सोमवार सुबह 20 वर्षीय युवती का शव घर के कमरे में मिला। युवती की बड़ी बहन ने उसे चाय बनाने के लिए कहा था। करीब एक घंटे बाद बुलाने पहुंची तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा खोलने पर युवती का शव पंखे से साड़ी के सहारे लटका मिला। घटना से परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पिपरादोयम निवासी चंद्रशेखर चौधरी की बेटी आंचल का शव सोमवार सुबह करीब 10 बजे कमरे में मिला। जानकारी के अनुसार, उसकी बड़ी बहन अंशिका ने उसे चाय बनाने के लिए कहा था। लगभग एक घंटे बाद अंशिका दोबारा उसे बुलाने पहुंची, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। दरवाजा अंदर से बंद था। इस पर उसने मां कांति को इसकी जानकारी दी।

मौके पर पहुंची पुलिस

इसके बाद अंशिका और कांति ने मिलकर दरवाजा खोला। अंदर आंचल का शव पंखे से साड़ी के सहारे लटका हुआ था। यह दृश्य देखकर दोनों घबरा गईं। अंशिका ने तुरंत डायल 112 और शिवनगर डिड़ई थाने को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी वजह

आंचल के पिता चंद्रशेखर चौधरी और 21 वर्षीय भाई रवि मुंबई में रहते हैं। घटना के बाद घर में शोक का माहौल है। युवती की मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिल गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।