सिद्धार्थनगर में तमंचा-कारतूस के साथ युवक अरेस्ट: चोरी की ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद, भागने की कोशिश में पुलिस ने दबोचा

सिद्धार्थनगर|
चोरी की ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद, भागने की कोशिश में पुलिस ने दबोचा

बांसी क्षेत्र में पुलिस ने तमंचा और कारतूस लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा रहे युवक को अरेस्ट किया है। उसकी पहचान खेसरहा थाना क्षेत्र के पुरनपुर गांव निवासी सोनू लोढ़ के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, 12 अक्टूबर की रात सूचना मिली थी कि वह नीले-सफेद रंग की ट्रैक्टर-ट्रॉली से नहर की पटरी के रास्ते आ रहा है और उसके पास हथियार है। इस पर उपनिरीक्षक रामप्रताप सिंह की टीम ने घेराबंदी कर दी।

ट्रैक्टर-ट्रॉली पहुंचने पर पुलिस ने चालक को रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने भागने की कोशिश की। रास्ता संकरा होने के कारण वह आगे नहीं निकल सका और पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का देसी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

तेलौरा गांव से चोरी हुई थी ट्रैक्टर-ट्रॉली

पुलिस के अनुसार, सोनू ट्रैक्टर-ट्रॉली के दस्तावेज नहीं दिखा सका। जांच में पता चला कि वाहन तेलौरा गांव से चोरी हुआ था। चोरी के एक पुराने मामले में भी उसका नाम सामने आया है। पुलिस ने हथियार और मोबाइल जब्त कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक परमहंस पाल को सौंपी गई है। आरोपी के खिलाफ बांसी थाने में केस दर्ज किया गया।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।