सिद्धार्थनगर में रास्ते में रोककर युवक को पीटा: गाली-गलौज का विरोध करने पर किया हमला, दो आरोपियों पर केस दर्ज

इटवा क्षेत्र में घर लौट रहे एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना तब हुई जब युवक धोबहा से लौट रहा था।
बेनीपुर नानकार गांव निवासी दीपक कुमार पांडेय के मुताबिक, वह धोबहा से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पटखौली-मेनहवा मार्ग पर सतावरजोत गांव निवासी हरिओम यादव और मनोज कुमार यादव ने उन्हें रोक लिया। दीपक का आरोप है कि दोनों ने उनके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं।
मामले की जांच कर रही पुलिस
पीड़ित की शिकायत के आधार पर इटवा पुलिस ने हरिओम यादव और मनोज कुमार यादव के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया। मामले की जांच उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा को सौंपी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।

