सीतापुर में पारिवारिक कलह में खुद को मारी गोली: मौत, मची चीख-पुकार

सीतापुर|
मौत, मची चीख-पुकार

सीतापुर जिले के सिधौली के अटरिया के असेनिया गांव में शुक्रवार सुबह पारिवारिक कलह के चलते एक व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। गोली लगने से उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, असेनिया गांव निवासी पंकज त्रिपाठी (45) शुक्रवार सुबह अपने कमरे में थे। इसी दौरान अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर घरवाले आनन-फानन कमरे में पहुंचे तो पंकज फर्श पर खून से लथपथ पड़े मिले। परिजनों ने उन्हें आवाज दी और नब्ज टटोलकर देखा लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में भी लोगों की भीड़ जुट गई।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

सूचना पर पहुंची अटरिया पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। थानाध्यक्ष लाल बहादुर मिश्र ने बताया कि पारिवारिक कलह के चलते आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।