सीतापुर में घने कोहरे के कारण बड़ा हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने तीन भाई-बहनों को कुचला, एक ही पल में छिन गई परिवार की खुशियां

सीतापुर|
ट्रैक्टर-ट्रॉली ने तीन भाई-बहनों को कुचला, एक ही पल में छिन गई परिवार की खुशियां
सेव सूची

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में रविवार सुबह घने कोहरे के कारण एक पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक पर सवार तीन भाई-बहन सड़क पर गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रही ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें कुचल दिया, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

हरियाणा में काम करते थे तीनों भाई-बहन

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान देवपालपुर गांव निवासी शिवपाल (20 वर्ष) और उनकी बहनों पूजा देवी (18 वर्ष) तथा गायत्री देवी (19 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों हरियाणा में काम करते थे और एक ही बाइक से अपने गांव लौट रहे थे।

ट्रैक्टर-ट्ऱॉली और पिकअप का चालक हुआ फरार

सूत्रों के अनुसार, हादसा सुबह करीब छह बजे तंबौर थाना क्षेत्र में हुआ। घने कोहरे के बीच तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे तीनों सड़क पर गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रही ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद पिकअप और ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक अपने-अपने वाहन लेकर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूत्रों ने बताया कि दोनों फरार चालकों की तलाश की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।