सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बोलेरो पलटी: एक युवक की मौत छह लोग घायल, चार की हालत गंभीर

सुल्तानपुर|
एक युवक की मौत छह लोग घायल, चार की हालत गंभीर

हलियापुर क्षेत्र में बुधवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बोलेरो सवार अंसार की मौके पर मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर एक्सप्रेस-वे पर तैनात कर्मचारियों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज पहुंचाया गया।

हलियापुर थाने के एसआई भगवती प्रसाद के अनुसार, बोलेरो में अंबेडकरनगर के सात लोग सवार थे। सभी लखनऊ से अपने गांव लौट रहे थे। प्रारंभिक जानकारी में बोलेरो के डिवाइडर से टकराने की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा तो नहीं हुआ।

घायलों को मेडिकल कॉलेज किया रेफर

पुलिस के मुताबिक, घायल दुर्गेश सिंह (25), रोहित (24), राकेश (34) और चालक मोहन (22) की हालत गंभीर है। प्राथमिक उपचार के बाद चारों को मेडिकल कॉलेज दर्शननगर रेफर किया गया। वहीं, मनीष यादव (24) और अर्पित विश्वकर्मा (17) का कुमारगंज अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि मृतक अंसार समेत सभी घायल अंबेडकरनगर जिले के रहने वाले हैं।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।