वाराणसी में ट्रक ने स्कार्पियों को पीछे से मारी टक्कर: चार की मौत, विंध्याचल से दर्शन कर वापस लौट रहे थे काशी

वाराणसी|
चार की मौत, विंध्याचल से दर्शन कर वापस लौट रहे थे काशी

वाराणसी में सोमवार सुबह प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दर्दनाक घटना मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रूपापुर ओवरब्रिज के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने स्कॉर्पियो कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

सभी मृतक और घायल नवरात्र के अवसर पर विंध्याचल धाम में दर्शन-पूजन करने के बाद वापस काशी लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच जब उनकी स्कॉर्पियो कार रूपापुर फ्लाईओवर पर रुकी हुई थी, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि 15 फीट लंबी स्कॉर्पियो पिचककर महज 7 फीट की रह गई और उसके परखच्चे उड़ गए।

चार की मौत, विंध्याचल से दर्शन कर वापस लौट रहे थे काशी

मामले की जांच में जुटी पुलिस

हादसे में अमन यादव, गोलू और आलोक मिश्रा समेत चार युवकों की जान चली गई। कार में सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और कार के अंदर फंसे पीड़ितों को गैस कटर की मदद क्षतिग्रस्त गा​ड़ी को काटकर शवों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।