वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री के बंदूक से चली गोली: जांच करने वाले दो स्क्रीनर्स घायल, सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट

वाराणसी|16 अगस्त 2026
जांच करने वाले दो स्क्रीनर्स घायल, सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट

बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन में रविवार सुबह हथियार की जांच के दौरान यात्री की बंदूक से अचानक गोली चल गई। गोली लगने से एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच करने वाले दो कर्मी घायल हो गये। घटना के बाद टर्मिनल भवन में अफरातफरी मच गई। दोनों घायलों को तत्काल एंबुलेंस से हरहुआ स्थित न्यू लक्ष्मी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया।

लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन में सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री की लाइसेंसी पिस्टल से अचानक गोली चल गई, जिससे दो सुरक्षा कर्मचारी घायल हो गए। मुंबई जाने वाली उड़ान के यात्री के हथियार की जांच के दौरान अचानक एक राउंड गोली चल गई। गोली लगने से एएआईसीएलएएस की दो स्क्रीनर्स घायल हो गये। दोनों को न्यू लक्ष्मी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दी ।

गोली चलने से दो स्क्रीनर्स घायल

एयरपोर्ट निदेशक के अनुसार, रविवार सुबह करीब 9:30 बजे मुंबई जाने वाली उड़ान संख्या आईएक्स-1810 से यात्रा करने वाले एक यात्री ने अपनी पत्नी के साथ सफर के लिए हथियार घोषित किया था। विमान में ले जाने के लिए घोषित हथियार की जांच एयरपोर्ट पर सुरक्षा कर्मियों द्वारा की जा रही थी। इसी दौरान यात्री के हथियार से एक राउंड फायर हो गया। गोली की चपेट में आने से एएआईसीएलएएस के दो स्क्रीनर्स घायल हो गए।

एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

गोली चलने के बाद एयरपोर्ट परिसर में तत्काल सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। दोनों घायलों को उपचार के लिए न्यू लक्ष्मी ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को भी दे दी गई है। अधिकारियों के मुताबिक घटना के बाद यह जांच की जा रही है कि हथियार से गोली किन परिस्थितियों में चली। हथियार यात्री के पास कैसे सुरक्षित तरीके से रखा गया था और जांच के दौरान फायर होने की वजह क्या रही, इसकी भी पड़ताल की जा रही है।

जांच के बाद स्पष्ट होगी गोली चलने की वजह

एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस और संबंधित सुरक्षा एजेंसियां यात्री, हथियार और घटना की परिस्थितियों की जानकारी जुटा रही हैं। अधिकारियों के अनुसार जांच पूरी होने के बाद ही गोली चलने की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।