पश्चिम बंगाल में होटल की पहली मंजिल पर लगी आग: 7 की मौत; 9 लोग गंभीर, तारापीठ मंदिर पूजा करने आए थे श्रद्धालु

कोलकाता|17 अगस्त 2026
7 की मौत; 9 लोग गंभीर, तारापीठ मंदिर पूजा करने आए थे श्रद्धालु

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में सोमवार सुबह एक होटल में आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई। वहीं, नौ लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सावन सोमवार के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु तारापीठ मंदिर पहुंचे थे। इनमें कई श्रद्धालु बिदिशिनी होटल में ठहरे हुए थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, होटल के एसी में शॉर्ट सर्किट के बाद आग भड़की। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। घायलों को रामपुरहाट सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

हादसा सोमवार सुबह करीब 4:30 बजे हुआ। उस समय होटल में ठहरे लोग सो रहे थे। पहली मंजिल पर आग लगने के बाद धुआं तेजी से फैल गया। होटल का पिछला दरवाजा बंद होने के कारण लोगों को बाहर निकलने में परेशानी हुई। आग की चपेट में आने से सात लोगों की जान चली गई। वहीं, नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सांस लेना हो गया था मुश्किल

साउथ 24 परगना से रविवार दोपहर पूजा के लिए तारापीठ आई एक महिला ने बताया कि वह अपनी मां और बच्चों के साथ होटल में ठहरी थी। उनकी मां रूम नंबर एक में थीं। आग लगने के बाद से मां और दोनों बच्चे नहीं मिल रहे हैं। हादसे में बची कोलकाता की एक महिला ने बताया कि अचानक पूरे होटल में धुआं भर गया था। सांस लेना मुश्किल हो गया था और बाहर निकलने का रास्ता तलाशना चुनौतीपूर्ण हो गया।

एसी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

एसी में शॉर्ट सर्किट होने पर अचानक करंट बढ़ सकता है। इससे वायरिंग का इंसुलेशन गर्म होकर जलने लगता है और तारों के आपस में संपर्क में आने से चिंगारी निकल सकती है। इससे आग तेजी से फैलने का खतरा रहता है। होटल में आग लगने की शुरुआती वजह एसी में शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।