पटरी व्यापारियों को नहीं देना पड़ेगा 'गुंडा टैक्स': पियूष कनोडिया बोले TMC के गुंडे जाएंगे जेल, न्यू टाऊन में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया

न्यू टाऊन|10 मई 2026
पियूष कनोडिया बोले TMC के गुंडे जाएंगे जेल, न्यू टाऊन में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया

राजरहाट सीट से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक पियूष कनोडिया रविवार को कोलकाता (न्यू टाऊन) के डीसी ब्लॉक स्थित पार्टी ऑफिस पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। नवनिर्वाचित विधायक के स्वागत को लेकर सुबह से ही बीजेपी कार्यकर्ता उत्साहित नजर आ रहे थे। स्वागत कार्यक्रम के लिए कार्यालय को फूलों से सजाया गया था। विधायक के आगमन को देखते हुए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी DC ब्लॉक स्थित ऑफिस पहुंचे थे।

इस दौरान स्वागत से अभिभूत विधायक पियूष कनोडिया ने कहा कि अब किसी भी पटरी व्यापारी को गुंडा टैक्स नहीं देना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि TMC के कार्यकाल में सब्जी, जूस और किराने की दुकान चलाने वाले गरीबों को लूटा जाता था। हफ्ता न देने वाले पटरी व्यापारियों से मार-पीट की जाती थी, लेकिन अब अगर कोई गुंडा ऐसा करता है तो पुलिस उसे सबक सिखाएगी। BJP की सरकार में अवैध कब्जों और गुंडों को नेस्तनाबूत कर दिया जाएगा। TMC के गुंडे या तो सुधर जाएंगे या फिर जेल जाएंगे। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि हमें साफ और सकारात्मक समाज बनाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहने की सलाह दी।

टोटो वालों से नहीं होगी अवैध वसूली

विधायक पियूष कनोडिया ने स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ समाज ही स्वस्थ समाज बन सकता है। उन्होंने स्थानीय दुकानदारों का सम्मान फिर से वापस दिलाने की बात की। टोटो चालकों से वसूली के मुद्दे पर पियूष ने कहा, टोटो स्टैंड में अवैध वसूली की व्यवस्था पूरी तरह समाप्त की जाएगी। उन्होंने साफ कहा कि गलत तरीके से कोई भी धनउगाही नहीं करने पाएगा। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने ताली बजाकर उनका अभिवादन किया। कार्यकर्ताओं ने अपने विधायक की बातों को प्रेरणादायक बताते हुए अनुसरण करने की शपथ ली।

युवाओं ने नेतृत्व को बताया प्रेरणास्रोत

कार्यक्रम में युवा नेताओं की सक्रिय सबसे अधिक रही। बीजेपी के युवा नेता अंकित पांडेय और विवेक सिंह ने विधायक के नेतृत्व में युवा शक्ति को संगठित करने की बात कही। युवा नेता प्रशांत तिवारी और तमाल मंडल ने सामाजिक एकता और जनसेवा को प्राथमिकता बताया। अनुपम घोष और इंद्रनील ने विधायक कनोडिया के नेतृत्व की सराहना की। सभी ने क्षेत्रीय विकास की प्राथमिकता के साथ ही सामाजिक सौहार्द को बनाए रखने की बात कही। इस दौरान लॉरेंज भास्कर, विजय उपाध्याय के साथ ही सैकड़ों की संख्या में युवा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

जनसेवा पर रहेगा विशेष जोर

कार्यक्रम के दौरान राजरहाट क्षेत्र के विकास पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने पने विधायक के सामने क्षेत्र की समस्याएं रखीं, जिसपर विधायक ने जनसेवा को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने स्वच्छता अभियान को मजबूत बनाने के साथ ही सामाजिक एकता को आगे बढ़ाने का भरोसा दिया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने विधायक का संबोधन सुनकर सकारात्मक समाज का भाव महसूस किया। पार्टी कार्यालय में लगातार लोगों का आना-जाना लगा रहा। पूरे आयोजन में अनुशासन और उत्साह बना रहा।

सफल कार्यकाल की कामना

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने विधायक का अभिनंदन किया। लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। स्थानीय नागरिकों ने विकास की उम्मीद जताई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जनहितकारी कार्यों में सहयोग का स्थानीय लोगों को भरोसा दिया। विधायक पियूष कनोडिया ने सभी लोगों का आभार व्यक्त करने के साथ ही सफल आयोजन के लिए कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।