चमोली में सुरंग में भूस्खलन से सात मजदूरों की मौत: छह की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, 12 घायल अस्पताल में भर्ती

उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी में निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। टनल में पानी और मलबा भरने से बचाव दल के सामने चुनौती बढ़ गई है। हादसे में अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि तीन लोग अभी भी टनल के अंदर फंसे हैं। अधिकारियों के मुताबिक टनल में कुल 22 लोग फंसे थे, जिनमें से 12 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। अब तक सात शव भी बरामद किए जा चुके हैं। बाहर निकाले गए 19 लोगों में 12 घायल हैं। घायलों में झारखंड के छह, छत्तीसगढ़ के दो और पंजाब, हिमाचल प्रदेश, बिहार व पश्चिम बंगाल के एक-एक लोग शामिल हैं।

हादसे में जान गंवाने वालों में उत्तर प्रदेश के तीन, उत्तराखंड के दो और छत्तीसगढ़ के दो लोग शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार हादसा पीपलकोटी के मायापुर में टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हुआ। पानी का रिसाव और भू-स्खलन होने से टनल में काम कर रहे मजदूर फंस गए। पानी और मलबा लगातार आने के कारण बचाव दल के लिए अंदर तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी और प्रशासन की टीमें लगातार अभियान चला रही हैं।

सीएम धामी ने लिया रेस्क्यू का जायजा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी घटनास्थल पर पहुंचे और टनल के भीतर जाकर बचाव अभियान की स्थिति देखी। इसके बाद उन्होंने गोपेश्वर जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और उनका हाल जाना। धामी ने हादसे की मैजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जांच में लापरवाही सामने आने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। मृतकों के परिजनों को राज्य सरकार चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी।

सेना और आईटीबीपी की टीमें भी जुटीं

डीएम गौरव कुमार की निगरानी में बचाव अभियान चल रहा है। मौके पर 22 पुलिसकर्मी, एनडीआरएफ के 27, एसडीआरएफ के 42, डीआरएफ के चार और फायर सर्विस के नौ कर्मचारी तैनात हैं। सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की अतिरिक्त टीमें गौचर और जोशीमठ से भी घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। रेस्क्यू टीमें टनल में फंसे तीनों लोगों तक पहुंचने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।