मैड संधू हत्याकांड के वांछित शूटर पकड़े गए: अमिताभ बच्चन के घर बाहर फायरिंग की साजिश नाकाम, धरी रह गई रंगदारी वसूलने की साजिश

दिल्ली पुलिस की विशेष प्रकोष्ठ (स्पेशल सेल) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मैड संधू हत्याकांड में वांछित शूटर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, इन दोनों की गिरफ्तारी से बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन के आवास के बाहर गोलीबारी करने की साजिश नाकाम हो गई। और साथ ही दिल्ली के एक कारोबारी से रंगदारी वसूलने की साजिश नाकाम हो गई है।
विदेश में बैठे एक गैंगस्टर के इशारे पर रची गई साजिश
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि विदेश में बैठे एक गैंगस्टर के इशारे पर यह साजिश रची जा रही थी। गिरोह कथित तौर पर 1984 के सिख विरोधी दंगों को लेकर बच्चन की कथित टिप्पणियों से नाराज था। हालांकि बच्चन ने ऐसी कोई टिप्पणी करने से हमेशा इनकार किया है।
कौन हैं गिरफ्तार आरोपी
विकास ठाकुर उर्फ विक्की (25) जो कि जालंधर निवासी है। मैड संधू हत्याकांड में वांछित आरोपी दीप उर्फ दीपक सिंह पंजाब के तरनतारन का निवासी है। दूसरा कथित शार्प शूटर, जो 3 अक्टूबर को अमृतसर में हुई मैड संधू की हत्या के बाद से मुंबई में छिपा था। आरोपी विकास ठाकुर उर्फ विक्की 25 वर्ष को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है।
मुंबई में कैसे रची गई थी साजिश
विशेष प्रकोष्ठ के पुलिस उपायुक्त नर्रा चैतन्य ने बताया कि विदेश में रह रहे गैंगस्टर के निर्देश पर विकास मुंबई से दिल्ली आया था। उसका काम दिल्ली के एक कारोबारी के ठिकाने पर फायरिंग कर रंगदारी मांगना था। बाद में दीप को भी उसके साथ शामिल होना था। पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर दिल्ली और मुंबई में एक साथ अभियान चलाया।
हमले को अंजाम देने से पहले दबोचे गए
हमले को अंजाम देने से ठीक पहले विकास को दिल्ली से दबोच लिया गया। उसके बाद पुलिस ने मुंबई में छिपे दीप का पता लगाकर उसे भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि गैंगस्टर ने दीप को मुंबई में ही रुकने का निर्देश दिया था। ताकि वह बच्चन के घर के बाहर फायरिंग की वारदात को अंजाम दे सके। फिलहाल विशेष प्रकोष्ठ पुलिस थाना में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और विदेश में बैठे गैंगस्टर की भूमिका की जांच कर रही है।
फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।