आंध्र प्रदेश में खड़ी लॉरी से टकराई कार: पांच लोगों की मौत, मंदिर से दर्शन कर लौट रहे वापस

आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में मंगलवार को टोल गेट के पास खड़ी एक लॉरी में कार की टक्कर से पांच लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना सुबह करीब 7:30 बजे हुई जब एक कार सड़क के किनारे खड़ी लॉरी से टकरा गई। कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांचवां व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसने भी दम तोड़ दिया।
विजयनगरम जिले के पुलिस अधीक्षक ने बताया, आज सुबह भोगापुरम टोल गेट के पास एसयूवी के खड़े ट्रक से टकराने से पांच लोगों की मौत हो गई। कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांचवां व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि सभी मंदिर में दर्शन करके लौट रहे थे। आशंका है कि कार चालक को झपकी आ गई होगी। हालांकि दुर्घटना का सटीक कारण अभी पता नहीं चल पाया हैं।
जाचं में जुटी पुलिस
पुलिस दुर्घटना से संबंधित परिस्थितियों की जांच कर रही है, जिसमें लॉरी की पार्किंग की स्थिति और चालक की ओर से किसी प्रकार की लापरवाही की आशंका से संबंधित विषयों की पड़ताल की जाएगी। टोल गेट के रिकॉर्ड भी खंगाले जाएंगे ताकि यह पता चल सके कि कार ने टोल प्लाजा कब पार किया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फिलहाल और खबरें उपलब्ध नहीं हैं।